चंबा : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमोत्कर्ष के वार्षिक समाहरोह का आयोजन डी पी एस डलहौज़ी में किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार जी रहे| हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैरामाउंट के 24 बच्चों ने छात्रवृति तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया| मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार ने इन बच्चों को छात्रवृति, मैडल, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया | भाषण प्रतियोगिता में राहुल को विशेष प्रवक्ता तथा आफिया व दीक्षिता को विशेष इनाम दिया गया वही डांस प्रतियोगिता में प्रणीता ग्रुप ने दूसरा स्थान पर रहकर ट्रॉफी हासिल की | मेधावी छात्रवृति हासिल करने वालों में समीर, प्रणीता, नाफ़िल, मारूफ, दीक्षिता, आफिया, तैयबा को नकद छात्रवृति प्रदान की गयी |
अंकित, वाहिद, पलक गुप्ता, प्रियंका, अजय कुमार, गुरप्रीत, आयुष, कोमल, राहुल पठानिआ, निखिल, अंजली पठानिआ, साहिल खान, शाईस्ता, आफताब मलिक, अंशित शर्मा, आदित्य ठाकुर, मोनिका ठाकुर, को मैडल दे कर सम्मानित किया गया |
प्रधानाचार्य श्री यूनिस मलिक ने बताया कि हिमोत्कर्ष परीशद द्वारा आयोजित छात्रवृति परीक्षा में पैरामाउंट किहार के सबसे ज़्यादा 24 बच्चों ने मेधावी छात्रवृति व मैडल हासिल किये | इसके लिए प्रधानाचार्य ने अभिभावकों तथा बच्चों को बधाई दी |