संविधान दिवस पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बचत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने की।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और संविधान पर चर्चा की। जिला अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि
आज ही के दिन भारतीय संविधान को अपनाया गया था जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होने कहा कि संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न श्रेणियों के लोगों ने यहां पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान खासकर वरिष्ठ नागरिकों कई महत्वपूर्ण विचार भारतीय संविधान को लेकर साझा किए।
इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने भी संविधान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।