काँगड़ा: धर्मशाला उपचुनाव में निर्धारित टारगेट से कम वोटों से जीत की समीक्षा की जाएगी। उपचुनाव में भाजपा की जीत में प्रदेश सरकार की गुड गनर्वेंस का असर साफ नजर आया। पार्टी ने जो 20 हजार से जीत का लक्ष्य तय किया था, उस तक क्यों नही पहुंचे इनकी समीक्षा की जाएगी। हम सम्मानजनक जीत से संतुष्ट है। चुनाव को चुनौती के रूप में देखते हैं भाजपा वाले। पार्टी में हार-जीत की समीक्षा की जाती है। यह बात धर्मशाला उपचुनाव प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में संगठन की योजना अनुसार काम करते हुए जीत दर्ज की। भाजपा ने युवा विशाल नैहरिया को प्रत्याशी बनाया जो आज जीते हैं, धर्मशाला का प्रतिनिधित्व करेंगे। चुनाव में आरोप प्रत्यारोप लगते हैं उन्हें हम स्वीकार करते हैं। परमार ने कहा कि कई योजनायें सरकार ने शुरू की उनका जनता को लाभ मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अद्भुत योजनाएं शुरू की। भाजपा ने धर्मशाला और पच्छाद में जीत की सीएम जयराम ठाकुर को बधाई। उपचुनाव में हर नेता ने कार्यकर्ता के रूप में काम किया। नवनिर्वाचित विधायक विशाल राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं है आम परिवार से जीत भाजपा का विधयक। हम धन नहीं विकास और विश्वास बांटते हैं।
धर्मशाला उपचुनाव प्रभारी विपिन सिंह परमार ने कहा कि हम साढ़े छह हजार से अधिक मतों से विजय, सुनहरी जीत है। जीत और हार के बाद समीक्षा होती है, राजनीति में कुछ कमी रह गई है, इसके लिए समीक्षा जरूरी है, ताकि कमियों को दूर किया जा सके। अच्छी जीत के लिए सीएम जय राम ठाकुर को बधाई देता हूं।