धर्मशाला :ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। प्रधानमंत्री सहित देश-विदेश के नामी निवेशकों के स्वागत के लिए धर्मशाला शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर की दीवारों पर रंग-बिरंगे रंगों से ऐतिहासिक कांगड़ा पेंटिंग बनाई जा रही है। धर्मशाला शहर में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कांगड़ा पेंटिंग को दीवारों पर किया जा रहा हो। इससे पहले अति दुर्लभ और विशेष प्राकृतिक रंगों से की जाने वाली पेंटिंग को कनेवश पर ही कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद उतारा जाता है। गांधी-नेहरू वाटिका, बस स्टैंड कोतवाली बाजार चौक, पुलिस थाना धर्मशाला की सुंदर वादियों को पेंटिंग के माध्यम से दिखाया जा रहा है। पुलिस स्टेशन के बाहर दीवारों पर राधाकृष्ण की अठखेलियों की पेंटिंग बनाई गई हैं, जिसने अभी से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करना शुरू कर दिया है। शहर में आने वाले लोग बड़े उत्साह से पेंटिंग को निहार रहे हैं और पेंटिंग बनाने वाले कलाकारों की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही पेंटिंग के साथ सेल्फी व फोटो भी ले रहे हैं। शहर के सभी विभागों, चारदीवारियों, मुख्य पार्कों, बाजारों और महत्त्वपूर्ण स्थानों को लाइटिंग व खूबसूरत रंगों से सजाया गया है। इतना ही नहीं, महत्त्वपूर्ण स्थानों में पेड़-पौधों में भी खूबसूरत लाइटिंग की गई है, जिससे शहर जगमग हो गया है। सड़कों-दीवारों के साथ पार्कों को भी खूब सजाया जा रहा हैं। शहीद स्मारक और विवेकानंद पार्क को भी पूरी तरह से चमका दिया गया है। साथ ही साथ गगल हवाई अड्डे से लेकर मकलोडगंज तक सड़कों की मरम्मत व लिपाई-पुताई करके चमका दिया गया है। शहर को कांगड़ा की सुंदर पेंटिंग में तो कहीं सड़कों के किनारों में लगे पेड़ पौधों को रंग-बिरंगी चमकती लडि़यों से सजाया गया हैं।
शहर में 27 अक्तूबर की दिवाली के बाद एक बार फिर से दिवाली की रौनकें लौट आई हैं। शहर के सभी विभागों, चारदीवारियों, मुख्य पार्कों, बाजारों और महत्त्वपूर्ण स्थानों को लाइटिंग व खूबसूरत रंगों से सजाया गया है। इतना ही नहीं, महत्त्वपूर्ण स्थानों में पेड़-पौधों में भी खूबसूरत लाइटिंग की गई है, जिससे शहर जगमग हो गया है। पूरे शहर में एक खुशी का माहौल हो गया है। सड़कों-दीवारों के साथ पार्कों को भी खूब सजाया जा रहा हैं। शहीद स्मारक और विवेकानंद पार्क को भी पूरी तरह से चमका दिया गया है। साथ ही साथ गगल हवाई अड्डे से से लेकर मकलोडगंज तक सड़कों की मरम्मत व लिपाई-पुताई करके चमका दिया गया है।