देहरा : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला घेड मान गढ़ के नवनिर्मित कमरों का उदघाटन करने के बाद पत्रकार वार्ता में वर्तमान में भारत पाक संबंधों पर बोलते हुए पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपना पूर्व का इतिहास देखते हुए हमारी ओर देखने की हिमाकत न करे। ,मंत्री ने कहा की दुनिया में पाकिस्तान का सन्देश आंतकवाद बढ़ावा देने वाला गया है. दुनिया भर के देशों ने पाकिस्तान को आंतक वाद बंद करने के लिए कहा है लेकिन पाकिस्तान बंद करने की बजाये आंतकबाद बढ़ावा दे रहा। है पकिस्तान में आजकल विद्रोह की स्थिति बनी हुयी है। उनके देश की आर्थिक स्तिथि चरमरा गयी है। पाकिस्तान को भारत से अच्छे सम्बन्ध बनाने चाहिए अपनी जनता की गरीबी करने लिए कदम उठाने चाहिए। पकिस्तान ने भारत के खिलाफ आंतकबाद बंद नहीं किया तो पकिस्तान को उसका अंजाम भली-भांति पता है।