काँगड़ा: प्रदेश पंचायती राज भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव शर्मा की देख रेख में मण्डल भाजपा के चुनाव सर्वसम्मति एवं तनाव बीच संपन्न हो गए। पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह रवि की उपस्थिति में संपन्न हुए इन चुनावों में उनके समर्थक समझे जाने वाले निर्मल सिंह को सर्वसम्मति से देहरा भाजपा मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसी मौके पर रवि समर्थक पूर्व देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन शर्मा को जिला भाजपा डेलीगेट नियुक्त किया गया।
पिछले छः दिनों की कशमकश के बाद भाजपा देहरा में देहरा भाजपा मंडल के चुनाव में दो दढ़ों में आपस में खींचतान हुयी। मंडल के दो प्रत्याशियों में आपस में धक्का-मुक्की की नौबत भी आ गयी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच-बचाव से तनावपूर्ण स्तिथि टल गयी। चुनाव प्रभारी संजीव शर्मा ने निर्मल सिंह को अगला देहरा भाजपा मंडल प्रत्याशी घोषित करने के बाद स्तिथि शांत गयी।