बैजनाथ के विश्राम गृह में चुनाव प्रभारी संजय चौधरी की अध्यक्षता व विधायक मुल्खराज प्रेमी की मौजूदगी में चर्चा कर भाजपा मंडल के नव अध्यक्ष का चयन किया गया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए 10 लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी थी तथा चुनाव की नोबत आ गईं थी। लेकिन विधायक मुलख राज प्रेमी व चुनाव प्रभारी संजय चौधरी के हस्तक्षेप करने के बाद भीखम कपूर पर सहमति बन गई। चुनाव मंडल अध्यक्ष की दावेदारी करने वाले व्यक्तियों में चुनीलाल भंगालिया, वीरेंद्र राणा, विजय राणा, कैप्टन गुरबचन चौहान, समुद्री राम, करतार चौधरी, गोकुल ठाकुर, तथा डॉक्टर अनिल मिन्हास से चर्चा कर सर्वसम्मति से भीखम राम कपूर भाजपा मंडल बैजनाथ का नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।