भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लगातार गिर रही साख से कांग्रेस के नेता बौखला चुके है इसलिए लोकप्रियता हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। वहीँ भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर सत्ती ने कहा कि कुलदीप राठौर अपनी पार्टी की अंदरूनी लड़ाई को संभाले और भाजपा एकजुट होकर प्रदेश को आगे बढ़ाने में काम कर रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा इन्वेस्टर मीट पर श्वेत पत्र मांगने और प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने राठौर पर जबाबी हमला बोला है। सत्ती ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बानी है तब से कांग्रेस के लोग परेशान है क्योंकि सभी चुनावों में उन्हें हार मिल रही है। सत्ती ने कहा कि राठौर यह बताएं की आज उनके नेता चुनाव लड़ने से क्यों भाग रहे है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं में फैले निराशा के वातावरण से निकालने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे है। सत्ती ने कहा कि सरकार पर अंगुलियां उठाकर कांग्रेस लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रही है।
वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भाजपा में गुटबाजी के दावों पर सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा की बजाय अपने घर की चिंता करे। सत्ती ने कहा कि जब से कुलदीप राठौर अध्यक्ष बने है तब से कांग्रेस की दुर्गति ही हुई है। सत्ती ने कहा कि कुलदीप राठौर ऐसी बातों को हवा देकर अपनी नाकामियों को छिपाने प्रयास कर रहे है। सत्ती ने कहा कि भाजपा एकजुटता से काम कर रही है और आगे बढ़ रही है।