रेणुका जी : ग्राम पंचायत बिरला की ऊंची चोटी चोरिधार पर पहली बार आयेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। रेणुका सीट के मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा करेंगे स्वागत।उधर अगर रॉड। (सड़क) की बात की जाये तो रास्ता चोरिधार से मधराघाट वाया तिर्मली ददाहू तक हालात बड़ी खस्ता हैं।किसी भी प्रकार क्रैश वेरियल लगा हुआ नही हैं।कोई गाड़ी गिर जाए तो किसकी जिम्मेदारी होंगी।उधर स्थाई निवासी रमन कुमार का कहना है कि सरकार दावे तो करती हैं बडे बडे। लेकिन यहां पर सारे दावे खोकले नजर आ रहे हैं।ना तो क्रैश वेरियल और ना रास्ता पक्का हैं।आम जनता धूल में मर रही हैं।मंत्री एक दिन के लिए आयेंगे तो उनके लिए पानी छिड़का जाता हैं।रास्ते में आम जनता को तो धूल ही खानी पड़ेंगी।