नाहन: सिरमौर जिला के गिरीपर इलाके में दीपावली की धूम लगातार जारी है।दीपावली के तीसरे दिन क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर दिवाली के चलते विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वीओ 1 क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार कई स्थानों पर 3 से 4 दिन तक मनाया जाता है क्षेत्र के बढोल गांव में दीपावली की खासी धूम रही। यहां साथ लगते अन्य क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं क्योंकि दूसरे इलाके में एक माह बाद बूढ़ी दिवाली आयोजित होती है लिहाजा वह लोग भी यहां मेहमान बाजी करने पहुंचते हैं। दीपावली के दौरान यहां रासा नित्य मुख्य रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है।जिसमें एक साथ दर्जनों लोग नृत्य करते है।
दीपावली के दौरान यहां नृत्य के अलावा हास्यप्रद कॉमिक भी लोगों का आकर्षण रहते हैं वही दीपावली का आगाज जहां पारंपरिक को भियुरी नृत्य के साथ होता है वही समापन लिम्बर नृत्य के साथ होता है। कुल मिलाकर इलाके में जिस तरह से दिवाली का आयोजन होता है वह अपने आप में बेहद खास रहता है।