आलू को बनाओ आजीविका का साधन : मिश्र
लाइव टाइम्स ब्यूरो
शिमला : राज्यपाल कलराज मिश्र ने आलू को किसानों की आजीविका का मुख्य साधन बनाने और इस पर गहन वैज्ञानिक शोध करने के लिए जोर दिया। राज्यपाल केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र (सीपीआरआई) के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग सात दशकों की यात्रा के दौरान सीपीआरआई ने आलू अनुसंधान के क्षेत्र में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिमाचल की जलवायु आलू की खेती करने के लिए अनुकूल है और राज्य के किसान पिछले 150 वर्षों से इसकी खेती कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और अनुसंधान के कारण अब देश के अन्य भागों में भी आलू भारी मात्रा में उगाया जा रहा है, जिसका अधिकतम श्रेय सीपीआरआई को जाता है। उन्होंने कहा कि आलू उत्पादन को किसानों की आय का मुख्य साधन बनाने पर कार्य होना चाहिए, जिसमें वैज्ञानिक शोध कार्य से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे भारत आलू उत्पादन में चीन से आगे बढऩे में सफल हो सकता है। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने वैज्ञानिकों से आलू की अच्छी पैदावार वाली किस्मों का विकास करने का आग्रह किया।