कांग्रेस हाईकमान की ओर से हिमाचल की कार्यकारिणी भंग होने का कई कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर और कांग्रेसी नेता देवेंद्र जग्गी ने हाईकमान के इस फैसला पर बड़ी ही साकारात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था वो आज हुआ है लेकिन इस फैसले का हम आज भी स्वागत करते हैं। इससे नई कांग्रेस का निर्माण होगा। गुटबाजी खत्म होगी और भविष्य में नई कांग्रेस परिपक्वता के साथ आगे बढ़ेगी वहीं जग्गी ने न्यूज़18 के जरिये हाइकमान को सुझाव भी दिया कि भविष्य में उन्हीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में तरजीह दी जाए तो वाकई तन-मन से संगठन के लिए काम करते हों और संगठन को हर हाल में बुलंदियों पर ले जाने की बात करते हों।